Home खेल ICC ODI World Cup 2023: पहले ही मैच में इतिहास रचेंगे रोहित...

ICC ODI World Cup 2023: पहले ही मैच में इतिहास रचेंगे रोहित शर्मा, ऐसा करने वाले बनेंगे पहले बल्लेबाज

ICC ODI World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 अक्टूबर को होने वाले वर्ल्ड कप मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा इतिहास रच देंगे।

0
117

वर्ल्ड कप में इतिहास रचेंगे रोहित शर्मा

ICC ODI World Cup 2023:  ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 अक्टूबर को होने वाले वर्ल्ड कप मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा इतिहास रच देंगे। रोहित शर्मा एक ऐसा महारिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे जिसे हासिल करना बड़े से बड़े बल्लेबाजों के लिए बहुत मुश्किल काम है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 अक्टूबर को होने वाले वर्ल्ड कप मैच में 22 रन बनाते ही रोहित शर्मा एक बड़ा मुकाम हासिल कर लेंगे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 अक्टूबर को होने वाले वर्ल्ड कप मैच में 22 रन बनाते ही रोहित शर्मा वनडे वर्ल्ड कप में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।

इस महारिकॉर्ड के साथ मचाएंगे गदर

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के नाम वनडे वर्ल्ड कप के 17 मैचों में 65.20 की औसत से 978 रन दर्ज हैं। रोहित शर्मा भारत के लिए 2015 और 2019 का वर्ल्ड कप खेल चुके हैं। रोहित शर्मा के नाम वनडे वर्ल्ड कप में 6 शतक और 3 अर्धशतक दर्ज हैं। वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा का बेस्ट स्कोर 140 रन है। रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ 2019 वर्ल्ड कप में 140 रनों की पारी खेली थी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here